LUCKNOW : रात के अंधेरे में आकाश जमीन पर उतरा और दादी से मिलने उसके घर गया लेकिन इससे पहले की वह कुछ बोल पात वह दादी से मिल पाता पुलिस ने उसे पकड़ा। वह फूंट—फूंट कर रोने लगा तो पुलिसकर्मियों ने आकाश की भाभी को बताया कि कोई आकाश नाम का लड़का आया है। भाभी आकाश को अंदर ले गयी तो अंदर से काफी देर तक रोने की आवाजें आती रहीं।
विकास दुबे के परिवार में पिता रामकुमार, मां सरला, पत्नी श्रृचा बड़ा बेटा आकाश और उससे छोटा लड़का शानू हैं। आकाश रूस में रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था ने बताया कि लाकडाउन में ब्रिटेन में था और भारत लौटा है लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि जब इंटरनेशनल फ्लाइट बैन है तो वह फिर भारत कैसे लौटा।
सूत्रों के मुताबिक श्रृचा दुबे ने आकाश दुबे को घटना के बाद कहीं छुपा दिया था और श्रृचा दुबे के पुलिस इंट्रोगेशन के बाद ही आकाश दुबे वापस लौटा है।
आकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां श्रृचा दुबे के सम्पर्क में नहीं है। वह दादी से मिलना चाह रहा था।